संदेश

गणेश मंदिर के सामने सुने मकान में हुई चोरी , भागते समय गिरकर घायल हुए एक चोर की अस्पताल में हुई मौत

चित्र
  जोबट: गणेश मंदिर के सामने  सूने मकान में  चोरी जोबट। गणेश मंदिर के सामने रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक तुकाराम महादेव ढोले के सूने मकान में अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी तुकाराम ढोले ने रिपोर्ट में बताया कि वे दिनांक 26.08.2026 को दोपहर 1 बजे घर पर ताला लगाकर इंदौर अपनी बहू के पास गए थे। आज सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी अनिल जैन का फोन आया कि कुछ लोग तुम्हारे घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए हैं। खटपट की आवाज से मोहल्ले वालों की नींद खुल गई। आवाज सुनकर 3-4 बदमाश घर से निकलकर जंगल तरफ भागे। मोहल्ले वालों ने घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ लिया। गिरने-पड़ने से उन्हें चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए जोबट अस्पताल ले जाया गया, जहा एक की घायल अवस्था मे अस्पताल मे मौत हो गयी ।।। फरियादी वापस घर पहुंचे तो मेन गेट और दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी से 1 जोड़ सोने के कंगन, 4 चांदी की पायल, 10 चांदी के सिक्के, नगदी 50 हजार और चिल्लर 5 हजार, आधार कार्ड, बाहर रखे 4 कनाल और एक कपड़े की अटैची कुल 90 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया था।

सवाल पूछना गुनाह क्यों हो गया? ??

चित्र
  सवाल पूछना गुनाह कैसे हो गया ??? सवाल पूछना गुनाह क्यों हो गया? मतलब, वह भी क्या दौर था—जब सवाल पूछना तारीफ़ नहीं, बल्कि काबिलियत की निशानी हुआ करता था। असहमति को सुनने का साहस था और सच बोलने वाले की बात को महत्व दिया जाता था। लेकिन आज ऐसा दौर आ गया है, जहाँ एक सच बोलते ही स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक कई बड़े लोगों को मिर्ची लगने लगती है। कहीं सात साल से पद पर बने रहने की चिंता है, कहीं कुर्सी जाने का डर और कहीं चुनाव का सामना करने के बजाय चुनावी प्रक्रिया से ही दूरी बनाए रखने के रास्ते तलाशे जाते हैं। विडंबना यह भी है कि स्थानीय स्तर पर अलग-अलग नगरों में हुए चुनावों में जिला नेतृत्व की मौजूदगी और सक्रियता दिखाई देती है। लेकिन जब बात स्वयं जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की आती है, तो वही चुनावी प्रक्रिया सवालों के घेरे में क्यों दिखाई देती है? यह किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं, बल्कि संगठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर उठता एक स्वाभाविक सवाल है। कुर्सी पर बैठे लोग सवालों से बच सकते हैं, चुनाव से दूरी बना सकते हैं, लेकिन सच बोलने वालों को तत्काल ‘अनुशासनहीन’ करार देने में देर नहीं लग...

शासकीय राशन दुकान से चोरी अनाज के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
 शासकीय राशन दुकान से चोरी अनाज के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार 30 कट्टे अनाज और बोलेरो पिकअप समेत 5.52 लाख रुपये का मशरूका बरामद अलीराजपुर, 11 अगस्त। चंद्रशेखर आजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरियापान स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 कट्टे अनाज और चोरी में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है। बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 5.52 लाख रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम कोरियापान की शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला टूटा मिला था। दुकान में रखा गेहूं और चावल गायब था। फरियादी की रिपोर्ट पर चंद्रशेखर आजादनगर थाने में अपराध क्रमांक 333/2026 के तहत धारा 331(4), 305(a) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 11 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोरियापान-खुटाजा तिराहे पर एक बोलेरो पिकअप में चोरी का अनाज भरा हुआ है और तीन व्यक्ति उसे बेचने की तैयारी में हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले के निर्देशन में ...

ग्राम सोरवा से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

चित्र
  ग्राम सोरवा से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ अलीराजपुर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम सोरवा से किया गया। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अलग-अलग क्लस्टरों की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और ग्राम से लेकर जिले तक समग्र विकास को गति मिले। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नागरिक विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि किसी पात्र हितग्राही को दस्त...

वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, रंग बदलकर चला रहा था वाहन

चित्र
  वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, रंग बदलकर चला रहा था वाहन अलीराजपुर, 7 अगस्त। जिले के बखतगढ़ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस की नजर से बचने के लिए चोरी की बाइक का रंग बदलकर उसका उपयोग कर रहा था। पुलिस के अनुसार थाना बखतगढ़ में अपराध क्रमांक 08/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। फरियादी सुरेन्द्र कुमार बारसिया निवासी ग्राम गारादेही, थाना जुन्नारदेव, जिला छिंदवाड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी HF Deluxe मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-09-VK-5880) ग्राम छकतला स्थित सरकारी अस्पताल के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस लगातार आरोपी और चोरी की मोटरसाइकिल की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 6 अगस्त को चौकी छकतला के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल सहित रोका। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में वाहन चोरी का निकला। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहचान...

हूटर, VIP स्टिकर और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आलीराजपुर जिले में विशेष यातायात अभियान के तहत 1.71 लाख रुपये से अधिक का समन शुल्क वसूला

चित्र
  हूटर, VIP स्टिकर और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आलीराजपुर जिले में विशेष यातायात अभियान के तहत 1.71 लाख रुपये से अधिक का समन शुल्क वसूला आलीराजपुर, 5 अगस्त             पुलिस मुख्यालय PTRI भोपाल द्वारा संचालित विशेष यातायात अभियान के अंतर्गत जिला आलीराजपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से हूटर का उपयोग कर रहे 4 वाहनों  पर कार्रवाई करते हुए 12,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया तथा उनके हूटर जब्त किए गए। वहीं शासकीय अथवा VIP स्टिकर का अनुचित उपयोग करने वाले 7 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 3,500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों पर नियमों के विरुद्ध लगी ब्लैक फिल्म के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान  42 वाहनों  से ब्लैक फिल्म ...

अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम्'

चित्र
   अलीराजपुर ::::अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम्' आलीराजपुर। अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर, आलीराजपुर में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर नीतू माथुर की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और कर्तव्यनिष्ठा का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास सहित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ////

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर किया नमन चंद्रशेखर उद्यान से निकाली 'आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा', आजाद कुटिया पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

चित्र
  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर किया नमन चंद्रशेखर उद्यान से निकाली 'आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा', आजाद कुटिया पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 23 जुलाई को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली, आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। यहां नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित चंद्रशेखर उद्यान में मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनीता चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।        मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 23 जुलाई 1906 को चंद्रशेखर आजाद नगर, जिला आलीराजपुर में जन्मे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर उनकी पावन जन्मजयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का त्याग, अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान और देशभक्ति का संदेश देते रहेंगे।          इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंद्र...

थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता

चित्र
  जोबट ==  थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता  घटना के 72 घण्टो के अन्दर ही अज्ञात आरोपीयों का पता लगाकर घटना कारीत करने वाली पारदी गेंग को किया गिरफ्तार।  आरोपीयों से घटना मे चोरी गए 19 लाख रूपए नगदी एवं घटना मे प्रयुक्त बलेनो कार क्र एमपी 09 जेड बी 4246 को किया जप्त। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योती उमठ बघेल, जिला अलीराजपुर के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी जोबट श्री रविन्द्र राठी के नेतृत्व में चोरी, लुट जैसे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.06.2026 को अनाज व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से 19 लाख रूपए से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का मश्रुका एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त करने मे बड़ी सफलता मिली है।          घटना 18.06.2026 को सुबह करीबन ...

पर्युषण पश्च्यात जोबट जैन श्रीसंघ की दो दिवसीय देव दर्शन गुरु वंदन यात्रा प्रारम्भ

चित्र
जोबट :::    पर्युषण पश्च्यात जोबट जैन श्रीसंघ की दो दिवसीय देव दर्शन गुरु वंदन यात्रा प्रारम्भ पर्युषण महापर्व के उपरांत जोबट नगर जैन श्रीसंघ भव्य धार्मिक यात्रा पर निकला। इस दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य देव दर्शन एवं गुरु वंदन कर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक नवचेतना का संचार करना है। प्रस्थान से पूर्व संघ के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठो के सान्निध्य में मंगल प्रार्थना एवं जयजयकार के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।  संघ द्वारा क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों एवं मंदिरों में देवदर्शन किए जाएंगे। यहां श्रद्धालु सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन करेंगे एवं  गुरु वंदन होगा, जिसमें आचार्य भगवंतों एवं साधु-साध्वियों के समक्ष सामूहिक वंदना कर ज्ञान, संयम और आत्मिक बल प्राप्त करने का संकल्प लिया जाएगा। संघ के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्रा केवल तीर्थदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, अहिंसा और धार्मिक एकजुटता को और मजबूत करने का पावन अवसर है।

मानसून मस्ती ,जोबट किराना व्यापारियों ने मौके का उठाया फायदा , तेज बारिश में किराना व्यापारियों ने जमाई भजिया पार्टी

चित्र
  जोबट ::::   कल का मौसम जोबट नगर के व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था लेकिन नगर के किराना व्यापारियों ने तेज बारिश  को भी अपनी मस्ती का मौका बना लिया  जब भारी बारिश के कारण दुकानों पर ग्राहकों का आना लगभग बंद हो गया और काम ठप पड़ गया, तो कुछ किराना व्यापारियों ने सोचा, इस बारिश को यूं ही बर्बाद क्यों होने दें क्या किया? उन्होंने तुरंत हाथों में बेसन उठाया,मिर्ची प्याज काटे, और शुरू कर दी... भजिया पार्टी!  एक ने लगाया गैस भट्टा, दूसरे ने दुकान से ही बेसन-मसाले निकाले, किसी ने मिर्च प्याज काटीं और किसी ने नींबू, देखते ही देखते, किराना सामान के बीच कड़ाही चढ़ गई और गर्मागर्म भजियां तलने लगीं। बारिश की ठंडक में गर्मागर्म भजियों से मजा दोगुना हो गया , संजय जैन ने बताया :: व्यापारियों के चेहरे पर थी खुशी और आपसी गपशप का मजा, काम बंद है तो क्या हुआ , जिंदगी तो चलती रहेगी! बारिश का मौसम और गर्मा गरम भजिया, साथ में दोस्त... यही तो है असली मजा!" अशोक वाणी ने बताया :: जब प्रकृति ने पानी बरसाकर काम पर विराम लगा दिया, तो इन किराना व्यापारियों ने मुश्किल को ...

अलीराजपुर में स्कूल वाहनों की सघन जांच – 16 वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई, ₹14,000 का समन शुल्क वसूला गया

चित्र
  अलीराजपुर ::: अलीराजपुर में स्कूल वाहनों की सघन जांच – 16 वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई, ₹14,000 का समन शुल्क वसूला गया अलीराजपुर, 23 जून 2025 – अलीराजपुर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम के द्वारा की गई है।  अभियान के अंतर्गत अलीराजपुर नगर क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों की बसों, वैनों और ऑटो रिक्शा आदि वाहनों की समय-समय पर जांच की कार्यवाही की जाती है। इसी परिप्रेक्ष्‍य मे दिनांक 23 जून को भी स्‍कूल वाहनों की सघन जांच की गई है। इस दौरान यातायात पुलिस टीम के द्वारा स्कूली वाहनों के निम्न बिंदुओं पर जांच की गई है: • वाहन का वैध परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) • ड्राइवर का वैध लाइसेंस • अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन खिड़कियाँ • स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, वाहन की क्षमता के अनुसार बच्चों की संख्या आदि जांच के दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 16 वाहन चालकों पर चालानी का...

जोबट पुलिस को मिली सफलता , 24 घंटे के भीतर लूट करने वाले आरोपियों को पकड़ा , 12000 रुपये किये जप्त

चित्र
जोबट ::: पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास ने बताया कि थाना जोबट क्षैत्रान्‍तर्गत दिनांक 26.11.2024 को फरियादी मनोज पिता कैलाश निवासी झाबुआ रोड जोबट व उसके साथी जो कि बालाजी वैफर्स मे सेल्‍समैन का करते है, दोनो टाटा मेगा एक्‍सल वाहन से वैफर्स व किराना सामान लेकर गांव-गांव मे जाकर बेच रहे थे, तभी एक मोटर सायकिल पर सवार 02 अज्ञात आरोपी आये व फरियादी से नगदी रूपये एवं मोबाईल छीन कर भाग गये, जिसकी सूचना पर जोबट पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया था।  पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास के द्वारा दिनदहाडे अज्ञात आरोपियों के द्वारा राहजनी की घटना कारित करने पर अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफतारी सुनिश्चित करनें हेतु अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जोबट श्री नीरज नामदेव के पर्यवेक्षण में 03 थाना प्रभारियों की टीमें गठित की गई एवं थाना जोबट क्षैत्रान्‍तर्गत लगने वाली धार जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी करने हेतु निर्देशित किया।   अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के निर्देशन मे थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले के नेतृत्‍व मे तैयार...

दो अनाज व्यापारियों से लूट कर बदमाश हुए फरार, पुलिस ने शुरू की सर्चिंग

चित्र
  जोबट == आज आज सुबह किला जोबट  रोड पर पेट्रोल पंप से करीब आधा किलोमीटर दूर दो अनाज व्यापारियों ने दुकान लगा रखी थी वहां पर बाइक पर बदमाश आए एवं हथियारों के दम पर दो अनाज व्यापारियों से लूट की व्यापारी द्वारा पुलिस को खबर करने के बाद पुलिस ने तत्काल सर्चिंग शुरू की

नवरात्रि के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन , सैकड़ो कन्याओं का स्वागत किया गया

चित्र
  @ पूर्णिमा "नवरात्रि के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन, सैकड़ों कन्याओं का स्वागत किया गया" "धार्मिक उल्लास और परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ कन्या भोज, श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह" नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शहर के सिद्दीविनायक गणेश मंदिर  में कन्या भोज का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों कन्याओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्हें देवी के रूप में सम्मानित कर भोजन कराया गया। यह आयोजन धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के आधार पर हर साल  आयोजित किया जाता है। कन्या भोज में छोटी-छोटी कन्याओं को पैर धोकर सम्मानित किया गया और उन्हें फल, मिठाई और प्रसाद के साथ भोजन परोसा गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में बेटियों के महत्व को दर्शाने और नारी शक्ति की पूजा के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। स्थानीय भक्तो और श्रद्धालुओं ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कन्याओं का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम मे पियूष जैन , छोटू सोनी , कमलेश वाणी ,आनंद पंचल,अनिल जैन ,यश जैन,प्रीतराज सोलंकी, कपिल यादव, साहिल वाणी, कृति सोलंकी,आराध्या तोमर...

सड़को पर बैठा गाय का झुण्ड , क्या बन रहा परेशानी का सबब ??

चित्र
  गणेश मंदिर जोबट के सामने अक्सर 10-15 गायों का झुण्ड सड़को पर बैठा देखा जा सकता है , जो की राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है ,नगर के इसी व्यस्तम मार्ग पर बिजली विभाग , जनपद पंचायत , जोबट न्याय भवन , तहसील कार्यालय , पशुचित्सक विभाग , शिक्षा विभाग के साथ उच्तर माध्यमिक विद्यालय है जहा पर स्कूल के बच्चों का आना जाना रहता है , आने जाने वाले गाड़ियों एवं राहगीरों को गायों से बचते बचाते निकलना पड़ता है जो किसी दुर्घटना की वजह में सकती है , खुली घूम रही गायों के  गोपालको पर कारवाही होना चाजिये , संतोष राठौड़ , cmo जोबट,    आज नगर मे मुनादि करवाई जा रही है इसके बाद अगर गाय सड़को पर दिखाई देती है तो उन्हे गौशाला भेज दीया जायेगा

अलीराजपुर पर्यावरण संरक्षण का महा अभियान एक पेड़ मां के नाम

चित्र
  आज  जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय  ,पुलिस लाइन एवं समस्त थाना एवं चौकियो में एक पेड़ मां के नाम अभियान मनाया गया , इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चों ने अलग-अलग स्थान पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान दिया , पुलिस अधीक्षक राकेश व्यास ने थाना कोतवाली अलिराजपुर , थाना चांदपुर एवं पुलिस लाइन में पूरी परिवार के साथ वृक्षारोपण किया , एवं बादाम के पेड़ को गोद लेते हुए उसकी देखभाल का संपूर्ण जिम्मा लिया , पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृक्षारोपण में जिला कलेक्टर अभय बेडेकर एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी भी उपस्थित रहे , इसी प्रकार एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव  ने थाना जोबट एवं चंद्रशेखर आजाद नगर व डीएसपी महिला सेल ने थाना सोंडवा बख्तगढ़ में वृक्षारोपण किया , वृक्षारोपण में पुलिस परिवार के महिला एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, संपूर्ण जिले के थाना प्रांगण में आम , जाम निम , बादाम , चीकू , नींबू , जामुन एवं इसी प्रकार के लगभग 1000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया

रोगी कल्याण बोर्ड के सदस्यों एवं अधिकारियों की बैठक लेकर एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

चित्र
  जोबट == स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार कर आवश्यक सुविधा प्रदान करें- एसडीएम  जोबट- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में जोबट एवं उदयगढ  विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ एसडीएम की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारिणी समिति सदस्यों की सहमति से  जोबट अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम निर्माण, विधायक जोबट द्वारा शव वाहन की मांग, जोबट तथा उदयगढ़ अस्पताल में क्यूआर कोड लगाने के प्रस्ताव को तैयार कर अनुमोदन   प्राप्त करने, एनआरसी में भर्ती कुपोषित बच्चों हेतु आवश्यक दवाई की व्यवस्था, मरीज के साथ अटेंडर के लिए निशुल्क खाने की सुविधा आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गये ।  यदि मरीज तथा उसके परिजन धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करते हुए पाए जाते हैं तो ₹200 जुर्माना का प्रावधान को सख्ती से लागू  करने, उदयगढ़ अस्पताल में ओपीडी पर्ची शुल्क ₹10,  भर्ती शुक्ल ₹30 निर्धारित किया गया । उदयगढ़ अस्पताल में नवीन एक्स-रे मशीन लगवाने हेतु विधायक जोबट की अनुशंसा हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके...

पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर सक्‍सेना के निर्देश पर अलीराजपुर पुलिस की बदमाशों पर सख्‍त कार्यवाही, रातभर चला नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन

चित्र
  पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर सक्‍सेना के निर्देश पर एवं पुलिस महानिरीक्षक इन्‍दौर (ग्रामीण) जोन इन्‍दौर श्री अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्‍दौर (ग्रामीण) रेंज, इन्‍दौर श्री निमिष अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास की अगुवाई में सम्‍पूर्ण जिले में दिनांक 15 व 16 जून 2024 की मध्‍य रात्रि में जिले में शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने एवं बदमाशों में पुलिस का भय कायम रखने हेतु अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही, स्‍थाई वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों, फरार अपराधियों, इनामी बदमाशों, अन्‍य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एवं गुण्‍डे, बदमाशों की चैकिंग हेतु ‘’नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ किया गया।  अभियान पर रवाना होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास के द्वारा अनुभाग जोबट/अलीराजपुर में, अनुभाग अलीराजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री अश्‍वनी कुमार, अनुभाग जोबट में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री नीरज नामदेव के द्वारा पुलिस टीमों की ब्रीफिंग की गई, जिसमें प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ सुरक्षा व सावधानी बरतने, कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण ध्‍या...

जोबट नगर में दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना का पर्दाफाश , 05 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  जोबट :::: अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील अंतर्गत ज्वेलरी शॉप पर हुई सनसनीखेज डकैती का 07 दिन के अदर अलीराजपुर पुलिस ने किया खुलासा, 05 आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण व सोने की चैन की गयी बरामद, घटना में प्रयुक्त 02 साईन मोटरसाईकिल भी जप्त। • पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास स्वयं भी मौके पर पहुंचे थे एवं घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये अजात आरोपियो की पतासाजी के सम्बन्ध में SIT का त्वरित गठन कर अज्ञात आरोपियों पर 10000 रु का ईनाम घोषित किया था । पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण श्री अनुराग द्वारा भी प्रकरण की प्रतिदिन समीक्षा की जाकर लगातार आवश्यक निर्देश दिये जा रहे थे । इंदौर ग्रामीण रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा भी घटना स्थल का भ्रमण कर एवं फरियादी से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये थे। *एस.डी.ओ.पी. जोबट नीरज नामदेव के नेतृत्व में थाना प्रभारी जोबट सोनू सिटोले एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ कर लूटे गये जेवर बरामद करने में सफल हुई पुलिस। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सफल कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक इंदौ...