थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता
जोबट == थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता
थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता
घटना के 72 घण्टो के अन्दर ही अज्ञात आरोपीयों का पता लगाकर घटना कारीत करने वाली पारदी गेंग को किया गिरफ्तार।
आरोपीयों से घटना मे चोरी गए 19 लाख रूपए नगदी एवं घटना मे प्रयुक्त बलेनो कार क्र एमपी 09 जेड बी 4246 को किया जप्त।
पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योती उमठ बघेल, जिला अलीराजपुर के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी जोबट श्री रविन्द्र राठी के नेतृत्व में चोरी, लुट जैसे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.06.2026 को अनाज व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से 19 लाख रूपए से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का मश्रुका एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त करने मे बड़ी सफलता मिली है।
घटना 18.06.2026 को सुबह करीबन 10ः35 बजे से 11ः00 बजे के बीच फरियादी प्रदीप जैन अनाज व्यापारी अपनी दुकान दालमील परिसर मे अनाज खरीदी बिक्री का व्यापार कर रहे थे जिन्होने अनाज खरीदने के लिए 19 लाख रूपए नगदी से भरा एक बैग अपने काउण्टर पर रखा हुवा था जो फरियादी काउण्टर से उठकर अपने मजदुरो को काम बताकर थोड़ी देर मे वापस काउण्टर पर आए तो देखा रूपयों से भरा बैग काउण्टर पर नही था। जिसके बाद फरियादी द्वारा अपनी दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमे पाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनका 19 लाख रूपए नगदी से भरा हुवा बैग चोरी करके ले जाता दिखा। जिसके बाद फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना की गई जिसकी सूचना पर से थाना जोबट पर अपराध क्र 258/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही जोबट पुलिस टीम घटनास्थल पर पंहुचे तथा वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौके पर उपस्थित हुवे जिनके द्वारा थाना प्रभारी जोबट को आरोपीयों को पकड़ने एवं माल बरामद करने के संबंध मे निर्देश दिए गए। बाद वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर थाना जोबट की पुलिस टीम के द्वारा मौके का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खगांले गए जिसमे पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति दुकान से नगदी से भरा बैग चोरी कर अपने अन्य साथीयों के साथ पैदल-पैदल बाजार मे होते हुवे पुराना बसस्टेण्ड से अपनी नई बलेनो कार मे बैठकर झाबुआ तरफ भागे है जो बाद थाना जोबट की पुलिस टीम सायबर सेल की टीम को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज, संदेहीयो के तकनीकी साक्ष्यों एवं सुत्रो के आधार पर अज्ञात बदमाशो की तलाश झाबुआ, राजगढ, धार, बेटमा, पुणे महाराष्ट्र करते हुवे बुरहानपुर पंहुचे जंहा से एक संदेही रमाकांत पिता महिपाल सोलंकी जाति पारदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रावत जुनागांव, बेटमा, थाना बेटमा, जिला इंदौर को पकड़ा गया तथा उससे की गई पुछताछ के आधार पर उसके दो और अन्य साथी काजुसिंह पिता भारत राठोड़ जाति पारदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कालासुरा, थाना बेटमा, जिला इंदौर एवं रजत पिता रूपधारक सोलंकी जाति पारदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी पिरजलार, थाना बड़नगर, जिला उज्जैन को उन्हेल से पकड़कर पुछताछ हेतु थाना लेकर आए तथा आरोपी से पुछताछ पर से उपरोक्त तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीयों से की गई पुछताछ के आधार पर से आरोपी काजुसिंह के घर से चोरी का 19 लाख रूपए नगदी बरामद किए गए तथा साथ ही घटना मे प्रयुक्त एक बलेनो कार क्र एमपी 09 जेड बी 4246 को भी जप्त किया गया है। प्रकरण मे उपरोक्त तीनों आरोपीयों का एक और साथी साईन पिता भारत राठौड़ जाति पादरी निवासी कालासुरा, थाना बेटमा, जिला इंदौर का वक्त घटना से फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। प्रकरण मे गिरफ्तारशुदा आरोपीयों से पुछताछ की जा रही है।
जप्त मश्रुका:-
01. आरोपी काजुसिंह के कब्जे से घटना मे चोरी गया मश्रुका 19 लाख रूपए नगदी जप्त किए गए है।
02. आरोपी रमाकांत के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक सफेद रंग की बलेनो कार क्र एमपी 09 जेड बी 4246 को भी जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. रमाकांत पिता महिपाल सोलंकी जाति पारदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रावत जुनागांव, बेटमा, थाना बेटमा, जिला इंदौर
2. काजुसिंह पिता भारत राठोड़ जाति पारदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कालासुरा, थाना बेटमा, जिला इंदौर
3. रजत पिता रूपधारक सोलंकी जाति पारदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी पिरजलार, थाना बड़नगर, जिला उज्जैन
इनकी रही सराहनीय भूमिका:- उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि गोविन्दसिंह कटारे, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 523 चेनसिंह, आरक्षक 453 मनिष, आरक्षक 27 उमेश, आरक्षक 293 रमेश, आरक्षक 530 रवि, तथा थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक नेपालसिंह चैहान, सउनि विक्रम लाखन, आरक्षक 64 विशाल, सायबर सेल टीम के प्रआर दिलीप, आरक्षक प्रमोद, आरक्षक नागर सोलंकी का महत्वपुर्ण योगदान रहा।

