संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

किराना व्यापारी संघ जोबट ने निकाली विशाल ध्वज यात्रा

चित्र
  जोबट ==  22 जनवरी 2024 को अयोध्या मे होने वाली राम-लला की प्राण -प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे जोबट मे किराना व्यापारी संघ के आवहान पर एक विशाल राम ध्वज यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गणेश मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न बाजारों से होती हुई राम मंदिर पहुंची। यात्रा में बैंड बाजे के साथ  घोड़े, ध्वज,  गुलाब की माला के थाल के साथ किराना व्यापारी केशरिया साफे और दुप्पटा पहने थे ,  यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर यात्रियों के लिए सुंदर व्यवस्था की गई थी। राम मंदिर मे प्रभु श्री राम को माला पहनाकर , ध्वजा चढ़ाकर आरती कर , प्रसादी वितरण कर यात्रा का समापन हुवा , ध्वज यात्रा मे पियूष जैन, संजय जैन ,विनय जैन, अशोक वाणी ,धर्मेंद्र राठौड़ ,तरुण जैन , पियूष डूंगरवाल,आशीष वाणी, अंकित वर्मा का विशेष सहयोग रहा ।

जोबट SDOP और उनकी टीम ने डमफर मे दबे तिन लोगो की बचायी जान , रात्रि 12 से 1 बजे तक 2 JCB की सहायता से चलाया रेसक्यू ऑपरेशन

चित्र
  जोबट SDOP व उनकी टीम ने डम्फ़र में दबे तीन लोगो की बचाई जान रात्रि 12 से 1 बजे दो JCB की सहायता से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन जोबट थाना अंतर्गत ग्राम जामनी में रात्रि 12 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक गिट्टी से भरा हुआ डम्पर दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया है जिस पर सवार तीन लोगों के दबे होने की सूचना है । सूचना पर तत्काल जोबट SDOP नीरज नामदेव थाना प्रभारी आरती चराटे ,रात्रि गश्त अधिकारी ASI बिक्रम लाखन व अन्य पुलिस स्टाफ़ तत्काल मौक़े पर पहुँचे और एम्बुलेंस व दो JCB मशीन मौक़े पर बुलायी गई ।पुलिसकर्मी व स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया ।रेस्क्यू ऑपरेशन में ग्राम खट्टाली के सरपंच चैन सिंह डावर ,जोबट के डमरू शर्मा व अन्य स्थानीय ग्रामीण जन शामिल हुए। सभी घायलों को JCB व अन्य साधनों की मदद से एक-एक कर बाहर निकाला गया SDOP नामदेव ने बताया कि उक्त डम्पर वाहन ग्राम गिरवानी से गिट्टी भरकर ग्राम खंडाला जा रहा था तभी रास्ते में जामनी मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । पुलिस द्वारा चलाये रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और शासक...