उदायगढ़ पुलिस ने सक्रिय आरोपियों के विरुद्ध की रासुका की कारवाही , आरोपी पहुचा सलाखों के पीछे
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए चुनाव के पूर्व तैयारियों को ध्यान मे रखते हुये सक्रीय बदमाशों पर कार्यवाही करने हेतु PHQ से निर्देश प्रसारित किए गये थे, जिसके परिप्रेक्ष्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उदयगढ निरीक्षक सी0एस0बघेल के द्वारा थाना क्षेत्र के सक्रीय बदमाश रमेश पिता मानसिंह जाति मेहडा भील उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बडी जुवारी ,जो वर्ष 2012 से लगातार आपराधिक प्रवृतियों में लिप्त रहा है। आरोपी के विरुद्ध थाना उदयगढ कुल 07 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी रमेश अपने साथियों के साथ एकमत होकर आपराधिक घटनाएँ कारित कर, आम जनता के जान माल को नुकसान पहूंचाता है। आरोपी रमेश सामान्यत चोरी, लूट, अपहरण, बलात्कार, शराब तस्करी, घर मे घुसकर चोरी करना जैसे अपराधों में वांछित होकर उदयगढ एवं आम्बुआ थानाक्षेत्र के आसपास के स्थानों मे वारदातों को लगातार अंजाम देता रहा है। आरोपी रमेश के भय एवं आतंक के कारण आम जनता आरोपी रमेश के विरूध्द के थाने ...