संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट के कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक ,चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की , दिये कई दिशा-निर्देश

चित्र
 लिराजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा आज रविवार को जोबट अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों के साथ SDOP कार्यालय में क्राइम मीटिंग ली गयी।बैठक मे आगामी विधानसभा चुनावी सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई।पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने, लूट-नक़बज़नी के अपराधी/संदेहियों पर पैनी नजर रखने सहित कई दिशा-निर्देश दिये। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी,लंबित महिला सम्बन्धी अपराधो की समीक्षा की गई। उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब का क्रय-विक्रय,परिवहन करने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त व्यवस्था को भी मज़बूत करने के निर्देश दिए साथ ही स्थाई वारण्टी-गिरफ़्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों सहित सभी कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने अथवा स्थानांतरित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में SDOP जोबट नीरज नामदेव सहित जोबट अनुभाग के सभी 06 थाना प्रभारी क्रमश: जोबट,आज़ादनगर,उदयगढ़,बोरी ,अंबुआ और नानपुर अपने अधीनस्थों के साथ उपस्थित रहे ।

बम बम भोले के जयकारे के साथ महिला मंडल ने निकाली कांवड़ यात्रा

चित्र
  आम्बुआ :-  श्रावण मास के अंतिम सोमवार के एक दिन पूर्व रविवार को महिला मंडल आंबुआ द्वारा स्थानीय राम मंदिर प्रांगण से कावड़ यात्रा समूह के रूप में डीजे के साउंड के साथ महिला मंडल कंधों पर कावड़ लेकर आंबुआ के प्रमुख मार्ग से होती हुई हनुमान संकट मोचन दरबार गांधी आश्रम पहुंची ! इस यात्रा को लेकर महिला मंडल द्वारा विशेष ड्रेस कोड पीले कलर की रखी गई थी ! संपूर्ण ग्राम में कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया! कावड़ यात्रा में आगे बच्चे कवर लेकर चल रहे थे ! अम्बुआ में पहली बार महिला मंडल द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई जिसको लेकर महिलाएं एवं बच्चों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया! गांधी आश्रम स्थित मंदिर पर कावड़ यात्रा पहुंची जहां पर कावड़ का जल भोलेनाथ को समर्पित किया! श्रावण के अंतिम सोमवार को शंकर गढ़ से भोले बाबा की पालकी सजाकर सवारी निकाली जाएगी ! शंकरगढ़ के पुजारी शंकर लाल पारीक ने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बाबा की सवारी यात्रा को सफल बनावे!

जोबट पुलिस ने महज 5 दिनों में किया मोबाइल चोरी का खुलासा , 02 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
जोबट ::  दिनांक 19.08.2023 की दरमियानी रात में फरियादी बुरहाद्दीन पिता अब्बास अली जाति बोहरा उम्र 30 साल निवासी खीजर कालोनी जिनकी मोबाइल शॉप जोबट के रा जमहल कॉम्प्लेक्स छोटा नाका पर स्थित है , दुकान का शटर उठाकर दुकान के अंदर घुसकर अज्ञात बदमाशो व्दारा 47 नग स्मार्ट मोबाईल तथा मोबाईल एसेसिरीज  चुरा लिए थे ।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जोबट में अप.क्र. 400/2023 धारा 457,380 भादवि. का पंजीबध्द कर्  विवेचना में लिया गया।  पुलिस अधीक्षक  अलीराजपुर श्री राजेश व्यास , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सखाराम सेंगर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  श्री नीरज नामदेव व्दारा अपराध में आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया । अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु SDOP  नीरज नामदेव के नेतृत्व में दो टीमो का गठन किया गया । विवेचना के दौरान  तकनीकी साक्ष्यों की सहायता एवम मुखबिर सूचना से  ग्राम रामपुरा से एक आरोपी  एवं दूसरा आरोपी ग्राम बयडा से गिरफ्तार किया गया ।प्रथम  आरोपी के कब्जे से 09 मोबाइल एवं दूसरे आर...

श्रावण माह के अंतिम सोमवार शाही सवारी में शामिल होने का किराना व्यापारी संघ ने किया निवेदन

चित्र
  श्रावण माह के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भोलेनाथ की शाही सवारी मे नगरवासियो को शामिल होने का किराना व्यापारी संघ ने भाव-भरा आमंत्रण किया है , किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री अशोक वाणी ने बताया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा भोलेनाथ की शाही सवारी निकाली जा रही है जिसमे समस्त किराना व्यवसायी के साथ नगरवासियो को शामिल होने का निवेदन किया गया है