आजादनगर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही। 491 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 2,33,280रू0 की जप्त। मौके से अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डीजायर कार बीना नंबर की कार भी जप्त।
अलीराजपुर = पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निर्विघ्न, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न कराये जानें के उददेश्य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही थी, इसीक्रम में दिनांक 26 अक्टूबर 2023 की रात्रि मे सेजावाडा थाना आजादनगर पुलिस टीम के द्वारा अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ मे वाहन चैकिंग के दौरान बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को सेजावाडा पुलिस टीम के द्वारा बॉर्डर सिलिंग हेतु लगे अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ पर रात्रि मे वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही की जा रही थी, कि तभी रानापुर जिला झाबुआ की ओर से एक सफेद रंग की शीफट डीजायर कार आ रही थी, कार के चालक के द्वारा पुलिस टीम की सजगता से वाहन चैकिंग की कार्यवाही को देख वाहन चालक कुछ दूर अपने वाहन को खडा कर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम ...