SDM वीरेंद्र सिंह और SDOP नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे विधानसभा चुनाव को लेकर CRPF और पुलिस जवानों ने निकाला फ्लेग मार्च
जोबट == अलीराजपुर जिले के एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जोबट पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट एक्शन मोड पर है जोबट SDOP नीरज नामदेव एसडीएम वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार जाट के जवानों के साथ-साथ पुलिस के जवान सब इंस्पेक्टर विजय वास्कले शंकर सिंह जमरा सहायक उप निरीक्षक विक्रम लाखन दीपक मालवीय सहीत पुलिस बल भी मौजूद रहे.
जोबट में जवानों द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च को लेकर जोबट SDOP नीरज नामदेव ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का मुख्य उद्देश्य है. इसी के चलते संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने जोबट मे पैदल फ्लेग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में लगभग 50 से भी ज्यादा जवान मौजूद रहे. यह फ्लैग मार्च थाना जोबट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जोबट थाने पहुंचा




