गणेश मंदिर के सामने सुने मकान में हुई चोरी , भागते समय गिरकर घायल हुए एक चोर की अस्पताल में हुई मौत
जोबट: गणेश मंदिर के सामने सूने मकान में चोरी
जोबट। गणेश मंदिर के सामने रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक तुकाराम महादेव ढोले के सूने मकान में अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
फरियादी तुकाराम ढोले ने रिपोर्ट में बताया कि वे दिनांक 26.08.2026 को दोपहर 1 बजे घर पर ताला लगाकर इंदौर अपनी बहू के पास गए थे। आज सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी अनिल जैन का फोन आया कि कुछ लोग तुम्हारे घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए हैं। खटपट की आवाज से मोहल्ले वालों की नींद खुल गई। आवाज सुनकर 3-4 बदमाश घर से निकलकर जंगल तरफ भागे।
मोहल्ले वालों ने घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ लिया। गिरने-पड़ने से उन्हें चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए जोबट अस्पताल ले जाया गया, जहा एक की घायल अवस्था मे अस्पताल मे मौत हो गयी ।।।
फरियादी वापस घर पहुंचे तो मेन गेट और दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी से 1 जोड़ सोने के कंगन, 4 चांदी की पायल, 10 चांदी के सिक्के, नगदी 50 हजार और चिल्लर 5 हजार, आधार कार्ड, बाहर रखे 4 कनाल और एक कपड़े की अटैची कुल 90 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया था।





