किराना व्यापारी संघ जोबट ने निकाली विशाल ध्वज यात्रा





 

जोबट == 22 जनवरी 2024 को अयोध्या मे होने वाली राम-लला की प्राण -प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे जोबट मे किराना व्यापारी संघ के आवहान पर एक विशाल राम ध्वज यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गणेश मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न बाजारों से होती हुई राम मंदिर पहुंची। यात्रा में बैंड बाजे के साथ  घोड़े, ध्वज,  गुलाब की माला के थाल के साथ किराना व्यापारी केशरिया साफे और दुप्पटा पहने थे ,  यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर यात्रियों के लिए सुंदर व्यवस्था की गई थी। राम मंदिर मे प्रभु श्री राम को माला पहनाकर , ध्वजा चढ़ाकर आरती कर , प्रसादी वितरण कर यात्रा का समापन हुवा , ध्वज यात्रा मे पियूष जैन, संजय जैन ,विनय जैन, अशोक वाणी ,धर्मेंद्र राठौड़ ,तरुण जैन , पियूष डूंगरवाल,आशीष वाणी, अंकित वर्मा का विशेष सहयोग रहा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता

शासकीय राशन दुकान से चोरी अनाज के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

गणेश मंदिर के सामने सुने मकान में हुई चोरी , भागते समय गिरकर घायल हुए एक चोर की अस्पताल में हुई मौत