ग्राम सोरवा से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ




 

ग्राम सोरवा से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

अलीराजपुर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ शुक्रवार को ग्राम सोरवा से किया गया। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अलग-अलग क्लस्टरों की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और ग्राम से लेकर जिले तक समग्र विकास को गति मिले।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नागरिक विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि किसी पात्र हितग्राही को दस्तावेजों की कमी, तकनीकी समस्या अथवा अन्य प्रशासनिक कारणों से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही उसकी समस्या का निराकरण करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है।

अभियान के तहत आगामी सप्ताहों में भी जिले के विभिन्न क्लस्टरों में शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता

शासकीय राशन दुकान से चोरी अनाज के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

गणेश मंदिर के सामने सुने मकान में हुई चोरी , भागते समय गिरकर घायल हुए एक चोर की अस्पताल में हुई मौत