पर्युषण पश्च्यात जोबट जैन श्रीसंघ की दो दिवसीय देव दर्शन गुरु वंदन यात्रा प्रारम्भ
जोबट ::: पर्युषण पश्च्यात जोबट जैन श्रीसंघ की दो दिवसीय देव दर्शन गुरु वंदन यात्रा प्रारम्भ
पर्युषण महापर्व के उपरांत जोबट नगर जैन श्रीसंघ भव्य धार्मिक यात्रा पर निकला। इस दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य देव दर्शन एवं गुरु वंदन कर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक नवचेतना का संचार करना है।
प्रस्थान से पूर्व संघ के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठो के सान्निध्य में मंगल प्रार्थना एवं जयजयकार के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
संघ द्वारा क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों एवं मंदिरों में देवदर्शन किए जाएंगे। यहां श्रद्धालु सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन करेंगे एवं गुरु वंदन होगा, जिसमें आचार्य भगवंतों एवं साधु-साध्वियों के समक्ष सामूहिक वंदना कर ज्ञान, संयम और आत्मिक बल प्राप्त करने का संकल्प लिया जाएगा।
संघ के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्रा केवल तीर्थदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, अहिंसा और धार्मिक एकजुटता को और मजबूत करने का पावन अवसर है।
