मानसून मस्ती ,जोबट किराना व्यापारियों ने मौके का उठाया फायदा , तेज बारिश में किराना व्यापारियों ने जमाई भजिया पार्टी

 जोबट ::::  कल का मौसम जोबट नगर के व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था लेकिन नगर के किराना व्यापारियों ने तेज बारिश  को भी अपनी मस्ती का मौका बना लिया 






जब भारी बारिश के कारण दुकानों पर ग्राहकों का आना लगभग बंद हो गया और काम ठप पड़ गया, तो कुछ किराना व्यापारियों ने सोचा, इस बारिश को यूं ही बर्बाद क्यों होने दें क्या किया? उन्होंने तुरंत हाथों में बेसन उठाया,मिर्ची प्याज काटे, और शुरू कर दी... भजिया पार्टी!


 एक ने लगाया गैस भट्टा, दूसरे ने दुकान से ही बेसन-मसाले निकाले, किसी ने मिर्च प्याज काटीं और किसी ने नींबू, देखते ही देखते, किराना सामान के बीच कड़ाही चढ़ गई और गर्मागर्म भजियां तलने लगीं। बारिश की ठंडक में गर्मागर्म भजियों से मजा दोगुना हो गया ,


संजय जैन ने बताया::

व्यापारियों के चेहरे पर थी खुशी और आपसी गपशप का मजा, काम बंद है तो क्या हुआ , जिंदगी तो चलती रहेगी! बारिश का मौसम और गर्मा गरम भजिया, साथ में दोस्त... यही तो है असली मजा!"


अशोक वाणी ने बताया ::

जब प्रकृति ने पानी बरसाकर काम पर विराम लगा दिया, तो इन किराना व्यापारियों ने मुश्किल को मौके में बदल दिया। इस छोटी सी भजिया पार्टी ने सिखाया कि खुश रहने के लिए बड़े अवसरों का इंतजार करने की जरूरत नहीं, बस थोड़ी सी रचनात्मकता और दोस्तों का साथ काफी है

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

थाना जोबट पुलिस को 19 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार करने मे मिली बड़ी सफलता

पर्युषण पश्च्यात जोबट जैन श्रीसंघ की दो दिवसीय देव दर्शन गुरु वंदन यात्रा प्रारम्भ

दो अनाज व्यापारियों से लूट कर बदमाश हुए फरार, पुलिस ने शुरू की सर्चिंग