अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम्'
अलीराजपुर ::::अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम्'
आलीराजपुर। अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस के अवसर पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर, आलीराजपुर में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर नीतू माथुर की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और कर्तव्यनिष्ठा का भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास सहित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ////

