अलीराजपुर पर्यावरण संरक्षण का महा अभियान एक पेड़ मां के नाम
आज जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,पुलिस लाइन एवं समस्त थाना एवं चौकियो में एक पेड़ मां के नाम अभियान मनाया गया , इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बच्चों ने अलग-अलग स्थान पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना योगदान दिया , पुलिस अधीक्षक राकेश व्यास ने थाना कोतवाली अलिराजपुर , थाना चांदपुर एवं पुलिस लाइन में पूरी परिवार के साथ वृक्षारोपण किया , एवं बादाम के पेड़ को गोद लेते हुए उसकी देखभाल का संपूर्ण जिम्मा लिया , पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृक्षारोपण में जिला कलेक्टर अभय बेडेकर एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी भी उपस्थित रहे , इसी प्रकार एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव ने थाना जोबट एवं चंद्रशेखर आजाद नगर व डीएसपी महिला सेल ने थाना सोंडवा बख्तगढ़ में वृक्षारोपण किया , वृक्षारोपण में पुलिस परिवार के महिला एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, संपूर्ण जिले के थाना प्रांगण में आम , जाम निम , बादाम , चीकू , नींबू , जामुन एवं इसी प्रकार के लगभग 1000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया

