संदेश

किराना व्यापारी संघ जोबट ने निकाली विशाल ध्वज यात्रा

चित्र
  जोबट ==  22 जनवरी 2024 को अयोध्या मे होने वाली राम-लला की प्राण -प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे जोबट मे किराना व्यापारी संघ के आवहान पर एक विशाल राम ध्वज यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गणेश मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न बाजारों से होती हुई राम मंदिर पहुंची। यात्रा में बैंड बाजे के साथ  घोड़े, ध्वज,  गुलाब की माला के थाल के साथ किराना व्यापारी केशरिया साफे और दुप्पटा पहने थे ,  यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर यात्रियों के लिए सुंदर व्यवस्था की गई थी। राम मंदिर मे प्रभु श्री राम को माला पहनाकर , ध्वजा चढ़ाकर आरती कर , प्रसादी वितरण कर यात्रा का समापन हुवा , ध्वज यात्रा मे पियूष जैन, संजय जैन ,विनय जैन, अशोक वाणी ,धर्मेंद्र राठौड़ ,तरुण जैन , पियूष डूंगरवाल,आशीष वाणी, अंकित वर्मा का विशेष सहयोग रहा ।

जोबट SDOP और उनकी टीम ने डमफर मे दबे तिन लोगो की बचायी जान , रात्रि 12 से 1 बजे तक 2 JCB की सहायता से चलाया रेसक्यू ऑपरेशन

चित्र
  जोबट SDOP व उनकी टीम ने डम्फ़र में दबे तीन लोगो की बचाई जान रात्रि 12 से 1 बजे दो JCB की सहायता से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन जोबट थाना अंतर्गत ग्राम जामनी में रात्रि 12 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक गिट्टी से भरा हुआ डम्पर दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया है जिस पर सवार तीन लोगों के दबे होने की सूचना है । सूचना पर तत्काल जोबट SDOP नीरज नामदेव थाना प्रभारी आरती चराटे ,रात्रि गश्त अधिकारी ASI बिक्रम लाखन व अन्य पुलिस स्टाफ़ तत्काल मौक़े पर पहुँचे और एम्बुलेंस व दो JCB मशीन मौक़े पर बुलायी गई ।पुलिसकर्मी व स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया ।रेस्क्यू ऑपरेशन में ग्राम खट्टाली के सरपंच चैन सिंह डावर ,जोबट के डमरू शर्मा व अन्य स्थानीय ग्रामीण जन शामिल हुए। सभी घायलों को JCB व अन्य साधनों की मदद से एक-एक कर बाहर निकाला गया SDOP नामदेव ने बताया कि उक्त डम्पर वाहन ग्राम गिरवानी से गिट्टी भरकर ग्राम खंडाला जा रहा था तभी रास्ते में जामनी मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । पुलिस द्वारा चलाये रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और शासक...

मध्यप्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व प्रारंभ जोबट SDOP ने किया कन्या उच्चतर विद्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग

चित्र
   जोबट ==आज  सुबह 7:00 बजे मध्यप्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व का आग़ाज़ हो चुका  है। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर मतदान है। जहां मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज़ मंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश के अलिराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में त्रिकोणीय मुक़ाबला है।सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगो का आना प्रारंभ हो गया है इसी कड़ी में जोबट SDOP नीरज नामदेव ने भी मतदान किया SDOP ने बताया की जोबट विधानसभा के 325 मतदान केंद्रों में से 62 मतदान केंद्र संवेदनशील है जहाँ 35 पुलिस सेक्टर मोबाइल कार्यरत है,पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। उन्होंने लोगो से शान्तिप्रिय और निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है।

आपको ही वोट दूँगा, बार बार हाथ जोड़कर शर्मिंदा न करो ।।

चित्र
  विधानसभा चुनाव 2023 का खुमार जोरों पर हैं। ऐसे में वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों की लाइन लगी हैं। विधायक पद के लिए बहुत सारे प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूदे हैं। ऐसे में मतदाता भी कन्फूजन में है कि वोट किसे करें, किसे नहीं। पिछली बार के विधायक जी इस बार भी टिकट लाये है। वहीं लंबे समय से टिकट की आस में बैठे कुछ दावेदारों का दिल पार्टियों ने तोड़ दिया तो , नेताजी भी बगावत में उतर आये। कई जगह तो नेताजी को पार्टी से टिकट न मिलने पर खुद अपनो  के खिलाफ मैदान में कूद गये। ये राजनीति है या आगे निकलने की होड़। जनता कन्फूजन में हैं। कही नए तो कही पुराने दावेदार भी मैदान में है। साथ ही कई  मामलो मे ऐसा भी देखने को मिला की प्रत्याशी जो पद पर थे उन्हे टिकट ना मिला या जो पार्टी बदल कर आये  हुवे उन्हे टिकट मिल गया , कई तो महीनों पहले अपनी तैयारी पुरी कर चुके थे और कही सिर्फ अकड़ मे चुनावी मैदान मे है , ऐसे में जनता भी कन्फूजन में हैं कि ये राजनीति है या कुछ और। कई दावेदार तो ऐसे भी जो हर बार सीट अपनी ही मान बैठे है। लेकिन इस बार प्रदेशभर में युवा वर्ग मैदान मेंं कूदा हैं ऐस...

आजादनगर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही। 491 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 2,33,280रू0 की जप्‍त। मौके से अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्‍त स्विफ्ट डीजायर कार बीना नंबर की कार भी जप्‍त।

चित्र
  अलीराजपुर = पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निर्विघ्‍न, भयमुक्‍त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्‍न कराये जानें के उददेश्‍य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही थी, इसीक्रम में दिनांक 26 अक्टूबर 2023 की रात्रि मे सेजावाडा थाना आजादनगर पुलिस टीम के द्वारा अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ मे वाहन चैकिंग के दौरान बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।    दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को सेजावाडा पुलिस टीम के द्वारा बॉर्डर सिलिंग हेतु लगे अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ पर रात्रि मे वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही की जा रही थी, कि तभी रानापुर जिला झाबुआ की ओर से एक सफेद रंग की शीफट डीजायर कार आ रही थी, कार के चालक के द्वारा पुलिस टीम की सजगता से वाहन चैकिंग की कार्यवाही को देख वाहन चालक कुछ दूर अपने वाहन को खडा कर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम ...

SDM वीरेंद्र सिंह और SDOP नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे विधानसभा चुनाव को लेकर CRPF और पुलिस जवानों ने निकाला फ्लेग मार्च

चित्र
  जोबट == अलीराजपुर जिले के एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जोबट पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट एक्शन मोड पर है जोबट SDOP नीरज नामदेव एसडीएम वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार जाट के जवानों के साथ-साथ पुलिस के जवान सब इंस्पेक्टर विजय वास्कले शंकर सिंह जमरा सहायक उप निरीक्षक विक्रम लाखन दीपक मालवीय सहीत पुलिस बल भी मौजूद रहे. जोबट में जवानों द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च को लेकर जोबट SDOP नीरज नामदेव ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का मुख्य उद्देश्य है. इसी के चलते संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने जोबट मे पैदल फ्लेग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में लगभग 50 से भी ज्यादा जवान मौजूद रहे. यह फ्लैग मार्च थाना जोबट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जोबट थाने पहुंचा

उदायगढ़ पुलिस ने सक्रिय आरोपियों के विरुद्ध की रासुका की कारवाही , आरोपी पहुचा सलाखों के पीछे

चित्र
            पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए चुनाव के पूर्व तैयारियों को ध्यान मे रखते हुये सक्रीय बदमाशों पर कार्यवाही करने हेतु PHQ से निर्देश प्रसारित किए गये थे, जिसके परिप्रेक्ष्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उदयगढ निरीक्षक सी0एस0बघेल के द्वारा थाना क्षेत्र के सक्रीय बदमाश रमेश पिता मानसिंह जाति मेहडा भील उम्र 40 वर्ष,  निवासी ग्राम बडी जुवारी ,जो वर्ष 2012 से लगातार आपराधिक प्रवृतियों में लिप्त रहा है। आरोपी के विरुद्ध थाना उदयगढ कुल 07 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी रमेश अपने साथियों के साथ एकमत होकर आपराधिक घटनाएँ कारित कर, आम जनता के जान माल को नुकसान पहूंचाता है। आरोपी रमेश सामान्यत चोरी, लूट, अपहरण, बलात्कार, शराब तस्करी, घर मे घुसकर चोरी करना जैसे अपराधों में वांछित होकर उदयगढ एवं आम्बुआ थानाक्षेत्र के आसपास के स्थानों मे वारदातों को लगातार अंजाम देता रहा है। आरोपी रमेश के भय एवं आतंक के कारण आम जनता आरोपी रमेश के विरूध्द के थाने ...