संदेश

मध्यप्रदेश में लोकतंत्र का महापर्व प्रारंभ जोबट SDOP ने किया कन्या उच्चतर विद्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग

चित्र
   जोबट ==आज  सुबह 7:00 बजे मध्यप्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व का आग़ाज़ हो चुका  है। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर मतदान है। जहां मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज़ मंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश के अलिराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में त्रिकोणीय मुक़ाबला है।सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगो का आना प्रारंभ हो गया है इसी कड़ी में जोबट SDOP नीरज नामदेव ने भी मतदान किया SDOP ने बताया की जोबट विधानसभा के 325 मतदान केंद्रों में से 62 मतदान केंद्र संवेदनशील है जहाँ 35 पुलिस सेक्टर मोबाइल कार्यरत है,पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। उन्होंने लोगो से शान्तिप्रिय और निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है।

आपको ही वोट दूँगा, बार बार हाथ जोड़कर शर्मिंदा न करो ।।

चित्र
  विधानसभा चुनाव 2023 का खुमार जोरों पर हैं। ऐसे में वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों की लाइन लगी हैं। विधायक पद के लिए बहुत सारे प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूदे हैं। ऐसे में मतदाता भी कन्फूजन में है कि वोट किसे करें, किसे नहीं। पिछली बार के विधायक जी इस बार भी टिकट लाये है। वहीं लंबे समय से टिकट की आस में बैठे कुछ दावेदारों का दिल पार्टियों ने तोड़ दिया तो , नेताजी भी बगावत में उतर आये। कई जगह तो नेताजी को पार्टी से टिकट न मिलने पर खुद अपनो  के खिलाफ मैदान में कूद गये। ये राजनीति है या आगे निकलने की होड़। जनता कन्फूजन में हैं। कही नए तो कही पुराने दावेदार भी मैदान में है। साथ ही कई  मामलो मे ऐसा भी देखने को मिला की प्रत्याशी जो पद पर थे उन्हे टिकट ना मिला या जो पार्टी बदल कर आये  हुवे उन्हे टिकट मिल गया , कई तो महीनों पहले अपनी तैयारी पुरी कर चुके थे और कही सिर्फ अकड़ मे चुनावी मैदान मे है , ऐसे में जनता भी कन्फूजन में हैं कि ये राजनीति है या कुछ और। कई दावेदार तो ऐसे भी जो हर बार सीट अपनी ही मान बैठे है। लेकिन इस बार प्रदेशभर में युवा वर्ग मैदान मेंं कूदा हैं ऐस...

आजादनगर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही। 491 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती करीबन 2,33,280रू0 की जप्‍त। मौके से अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्‍त स्विफ्ट डीजायर कार बीना नंबर की कार भी जप्‍त।

चित्र
  अलीराजपुर = पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 निर्विघ्‍न, भयमुक्‍त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्‍न कराये जानें के उददेश्‍य से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही थी, इसीक्रम में दिनांक 26 अक्टूबर 2023 की रात्रि मे सेजावाडा थाना आजादनगर पुलिस टीम के द्वारा अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ मे वाहन चैकिंग के दौरान बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।    दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को सेजावाडा पुलिस टीम के द्वारा बॉर्डर सिलिंग हेतु लगे अंतरजिला चेक पोस्ट अमनकुआ पर रात्रि मे वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही की जा रही थी, कि तभी रानापुर जिला झाबुआ की ओर से एक सफेद रंग की शीफट डीजायर कार आ रही थी, कार के चालक के द्वारा पुलिस टीम की सजगता से वाहन चैकिंग की कार्यवाही को देख वाहन चालक कुछ दूर अपने वाहन को खडा कर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम ...

SDM वीरेंद्र सिंह और SDOP नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे विधानसभा चुनाव को लेकर CRPF और पुलिस जवानों ने निकाला फ्लेग मार्च

चित्र
  जोबट == अलीराजपुर जिले के एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जोबट पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट एक्शन मोड पर है जोबट SDOP नीरज नामदेव एसडीएम वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार जाट के जवानों के साथ-साथ पुलिस के जवान सब इंस्पेक्टर विजय वास्कले शंकर सिंह जमरा सहायक उप निरीक्षक विक्रम लाखन दीपक मालवीय सहीत पुलिस बल भी मौजूद रहे. जोबट में जवानों द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च को लेकर जोबट SDOP नीरज नामदेव ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का मुख्य उद्देश्य है. इसी के चलते संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने जोबट मे पैदल फ्लेग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में लगभग 50 से भी ज्यादा जवान मौजूद रहे. यह फ्लैग मार्च थाना जोबट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जोबट थाने पहुंचा

उदायगढ़ पुलिस ने सक्रिय आरोपियों के विरुद्ध की रासुका की कारवाही , आरोपी पहुचा सलाखों के पीछे

चित्र
            पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्यास ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए चुनाव के पूर्व तैयारियों को ध्यान मे रखते हुये सक्रीय बदमाशों पर कार्यवाही करने हेतु PHQ से निर्देश प्रसारित किए गये थे, जिसके परिप्रेक्ष्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उदयगढ निरीक्षक सी0एस0बघेल के द्वारा थाना क्षेत्र के सक्रीय बदमाश रमेश पिता मानसिंह जाति मेहडा भील उम्र 40 वर्ष,  निवासी ग्राम बडी जुवारी ,जो वर्ष 2012 से लगातार आपराधिक प्रवृतियों में लिप्त रहा है। आरोपी के विरुद्ध थाना उदयगढ कुल 07 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी रमेश अपने साथियों के साथ एकमत होकर आपराधिक घटनाएँ कारित कर, आम जनता के जान माल को नुकसान पहूंचाता है। आरोपी रमेश सामान्यत चोरी, लूट, अपहरण, बलात्कार, शराब तस्करी, घर मे घुसकर चोरी करना जैसे अपराधों में वांछित होकर उदयगढ एवं आम्बुआ थानाक्षेत्र के आसपास के स्थानों मे वारदातों को लगातार अंजाम देता रहा है। आरोपी रमेश के भय एवं आतंक के कारण आम जनता आरोपी रमेश के विरूध्द के थाने ...

जोबट के हाट बाज़ार मे थाना प्रभारी जोबट द्वारा वितरित किये गये बहना कार्ड ,

चित्र
आज क़स्बा जोबट के हाट बाज़ार में सुबह से ही अलग नज़ारा देखने को मिला जब जोबट थाना प्रभारी आरती चराटे व उनकी टीम के द्वारा हॉट बाज़ार में आई हुई बहनों को बहना कार्ड वितरित किए गए और उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। ग़ौरतलब है कि जिला अलीराजपुर के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा दिनांक 27.09.23 को ज़िले से पुलिस दीदी अभियान प्रारंभ किया गया। सामुदायिक पुलिसिंग की दृष्टि से इस अभियान को मील का पत्थर माना जा रहा है जो कि अलीराजपुर की बहनों के लिए तत्काल पुलिस सुविधा और पुलिस की पहुँच को आसान बनाकर उन के लिए सुरक्षा का वादा करता है बहना सुरक्षा कार्ड में ज़िले के पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर दिए गए हैं साथ ही QR कोड स्कैन करने पर ज़िले के समस्त थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों के भी नम्बर प्रदर्शित होते है। इसके साथ ही पुलिस की महिला अधिकारी पुलिस दीदी के रूप में विभिन्न बालिका छात्रावासों में जाकर बालिकाओं की काउंसलिंग भी करते हैं साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के विषय में भी अवगत कराती है। सम्पूर्ण अलिराजपुर में बहनों की सुरक्षा तथा उन तक पुलिस की पहुँच आसान बनाने के लिए पुलि...

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने SDOP जोबट के कार्यालय में थाना प्रभारियों की ली बैठक ,चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की , दिये कई दिशा-निर्देश

चित्र
 लिराजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा आज रविवार को जोबट अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों के साथ SDOP कार्यालय में क्राइम मीटिंग ली गयी।बैठक मे आगामी विधानसभा चुनावी सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई।पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने, लूट-नक़बज़नी के अपराधी/संदेहियों पर पैनी नजर रखने सहित कई दिशा-निर्देश दिये। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी,लंबित महिला सम्बन्धी अपराधो की समीक्षा की गई। उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब का क्रय-विक्रय,परिवहन करने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त व्यवस्था को भी मज़बूत करने के निर्देश दिए साथ ही स्थाई वारण्टी-गिरफ़्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों सहित सभी कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने अथवा स्थानांतरित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में SDOP जोबट नीरज नामदेव सहित जोबट अनुभाग के सभी 06 थाना प्रभारी क्रमश: जोबट,आज़ादनगर,उदयगढ़,बोरी ,अंबुआ और नानपुर अपने अधीनस्थों के साथ उपस्थित रहे ।